आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को लेकर बढ़ा उत्साह, 3 मार्च को रिलीज होगा रणवीर सिंह का दमदार ट्रेलर

आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को लेकर बढ़ा उत्साह, 3 मार्च को रिलीज होगा रणवीर सिंह का दमदार ट्रेलर
X

बॉलीवुड निर्देशक आदित्य धर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ वक्त बाकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका क्रेज लंबे समय से बना हुआ है। खासतौर पर फैंस रणवीर सिंह को एक बार फिर हमजा के किरदार में देखने के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले दर्शक इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसी इंतजार को खत्म करने वाली खबर सामने आई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के हवाले से सामने आए एक अपडेट ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म के प्रमोशन को लेकर अब पूरी तरह तैयार हैं और जल्द ही दर्शकों को एक दमदार झलक दिखाई जाएगी।

एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 3 मार्च को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस ट्रेलर में रणवीर सिंह अपने फुल एक्शन अवतार में नजर आएंगे, जहां उनका अंदाज पहले से कहीं ज्यादा आक्रामक और प्रभावशाली होगा। ट्रेलर के जरिए फिल्म की कहानी, एक्शन सीक्वेंस और किरदारों की झलक मिलने की उम्मीद है।

आदित्य धर की पिछली फिल्मों को जिस तरह दर्शकों का प्यार मिला है, उसे देखते हुए ‘धुरंधर 2’ से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। अब ट्रेलर रिलीज की तारीख सामने आने के बाद यह साफ है कि आने वाले दिनों में फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज होने वाली हैं। फैंस को अब 3 मार्च का इंतजार है, जब रणवीर सिंह का जबरदस्त एक्शन अवतार पहली बार बड़े स्तर पर सामने आएगा।

Tags

Next Story