Bhojpuri sexy Song: पानी-पानी की सफलता के बाद अक्षरा सिंह का नया धमाका, रिलीज हुआ नया गाना- 'बस येही खाती आरा जानी'
X
Akshara Singh New Song: बादशाह के ब्लॉकबस्टर गाना 'पानी पानी' के भोजपुरी संस्करण में धमाल मचाने के बाद स्टनिंग अक्षरा सिंह ने आरा जाने का फैसला कर लिया है और वो बाइक से ही आरा निकल पड़ी हैं। मतलब अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी ख़ास मकसद से ही आरा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोन का पानी पसन्द हैं, क्योंकि सोन के पानी से जवानी निखरती है।
दरअसल, ये बातें अक्षरा सिंह ने अपने गाने 'बस येही खाती आरा जानी' में कही हैं। ये गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल में रिलीज हुआ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। 'बस येही खाती आरा जानी' गाने के लिए अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम से भी ऑडियंस से प्यार और आशीर्वाद मांगा है। बता दें कि अक्षरा के इस गाने का लिरिक्स विष्णु विशेष और म्यूजिक रौशन ने दिया है। कोरियोग्राफर आर डी रामदेवन हैं।
Next Story
