नई दिल्ली. साउथ फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस निक्की तंबोली अब वह बिग बॉस सीजन-14 में तहलका मचाने के लिए बिग बॉस के घर आ गई हैं. निक्की सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपनी हॅाट और सेक्सी फोटो शेयर करती रहती हैं. बिग बॅास में जाने से पहले निक्की ने अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर, इस फोटो में उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहना हुआ है. जिसमें वह बला सी खूबसूरत लग रही हैं. इस फोटो पर उनको जमकर लाइक्स और कमेंट मिल रहे हैं. उनका इंस्टा अकाउंट सेक्सी और हॅाट फोटो से भरा हुआ है.

Full View

निक्की सोशल मीडिया पर वह खूब पॉप्युलर हैं और अकसर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं. बिग बॉस 14′ में एंट्री करते ही निक्की ने अपने जलवे दिखा दिए और जता दिया कि वह हमेशा की तरह फिर से लड़कों के दिलों के साथ खेलने आ रही हैं. इंस्‍टाग्राम पर निक्‍की के जलवे बहुत हैं. अब तक महज तीन फिल्‍मों में काम करने वाली निक्‍की के इंस्टा पर 467k फॉलोअर्स हैं. उनकी इंस्‍टाग्राम आईडी @nikki_tamboli है.

Full View

निक्की महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं और वहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की. पोस्ट ग्रैजुएशन के बाद ही निक्की ने मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की सोची उसके बाद निक्की ने तौर मॉडल करियर शुरू किया और फिर टीवी एडवरटाइसमेंट में भी काम किया. मॉडलिंग के बाद निक्की ने फिल्मोंकी दुनिया में कदम रखा. उन्होंने तेलुगु फिल्म 'चिकाती गाडिलो चितकोतुडु' से डेब्यू किया. वहीं तमिल में उन्होंने राघव लॉरेंस के साथ फिल्म 'कंचना 3' से डेब्यू किया.

निक्की के रिलेशनशिप के बारे में बात करें तो निक्‍की तंबोली मुंबई के मशहूर डीजे रोहित गिदा को डेट कर रही हैं. उन दोनों को कितना बार बांद्रा इलाके में साथ देखा गया है. देखना दिलचस्प होगा बीग बॅास में निक्की क्या-क्या जलवे दिखाती हैं.

Tags: