शक्ति मोहन कैमरे के सामने जमकर पोज देती हैं. उन्हें देखकर यह कहने में हमें किसी प्रकार की झिझक नहीं है कि वो बोल्ड पोज देने में माहिर हैं. शक्ति अक्सर अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं. कभी उनके बाल काफी लम्बे हुआ करते थे लेकिन अब उन्होंने इन्हें छोटा करा लिया है. शक्ति मोहन अपनी दोनों बहनों के काफी करीब हैं और इस बात का सबूत उनका यह फोटो है. हाल में शक्ति मोहन अपनी दोनों बहनों के साथ कपिल शर्मा के शो पर आई थीं, जहां इन्होंने खूब धमाल मचाया था.


Tags: