फिल्मों में आने से पहले अंजना सिंह ने भोजपुरी टीवी शो भाग ना बचे कोई से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद अंजना मे कुछ ही समय में भोजपुरी जगत में सफतलता हासिल कर ली. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर के पहले दो साल में भी 25 फिल्मों को साइन किया था. वहीं साल 2017 में उन्हें लंदन में आयोजित भोजपुरी फिल्म इवेंट में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिल चुका है. अंजना ने मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ भी फिल्में की है.

Full View


Tags: