Parineeti Chopra Slaps Arjun Kapoor : शूटिंग के दौरान परिणीति चोपड़ा ने अर्जुन कपूर को मारा जोरदार थप्पड़, देखते रह गए क्रू मैंबर्स

Parineeti Chopra Slaps Arjun Kapoor : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा जल्द ही 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों साल 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' में पहली बार साथ नजर आए थे। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। हाल ही में अर्जुन ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जब परिणीति चोपड़ा ने एक्टर का गाल पर शूटिंग के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था।;

Update: 2021-03-18 10:38 GMT

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा जल्द ही 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों साल 2012 में आई फिल्म 'इश्कजादे' में पहली बार साथ नजर आए थे। अब दोनों की जोड़ी एक बार फिर पर्दे दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। हाल ही में अर्जुन ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जब परिणीति चोपड़ा ने एक्टर का गाल पर शूटिंग के दौरान थप्पड़ जड़ दिया था।

ये दूसरी बार हुआ है जब परिणीति ने अर्जुन के गाल पर थप्पड़ मारा है, इससे पहले वो 'इश्कजादे' के दौरान भी अर्जुन को थप्पड़ मार चुकी हैं। किस्सा बताने से पहले हम आपको बताते चलें कि अर्जुन और परिणीति की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' महिलाओं के प्रति होने वाली हिंसा पर आधारित है।


Full View

फिल्म के बारे में न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि हम महिलाओं के साथ हिंसा का मेरे जैसे इंसान के लिए बेहद गंभीर मुद्दा है, जो महिलाओं से घिरे एक माहौल में रहकर ही बड़ा हुआ हो। मेरा मानना है कि जब आप ऐसा कोई किरदार निभाते हैं तो आपको अपने पर्सनल स्पेस से बाहर निकलना पड़ता है और आपको ये मानना पड़ता है कि आपने इस किरदार को इसलिए साइन किया है, क्योंकि आपको ये दिखाना है कि समाज में ऐसे लोग अबभी मौजूद हैं'।

आगे एक्टर ने थप्पड़ का किस्सा बताते हुए कहा, हम इसमें मुझे परिणीति चोपड़ा ने दोबारा थप्पड़ मारा है जैसे उन्होंने 'इश्कजादे' में मारा था। लेकिन उन पर ऐसा करने का कोई दबाव नहीं था, ये किसी दबाव के चलते नहीं किया गया, बल्कि ये स्क्रिप्ट की डिमांड थी। सीन से पहले आपने पूरी स्क्रिप्ट पढ़ रखी है,किरदार को लेकर जो डिमांड है उसे समझा है, स्थितियों को समझा है फिर आप उस किरदार से जुड़े हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि मैं किसी लड़की पर हाथ उठाऊं, मुझे नहीं लगता मैं कि मैं कभी ऐसा कोई किरदार कभी निभाऊंगा'।

Similar News