सिने जगत में शोक की लहर: दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन, विलेन के किरदारों से बनाई थी खास पहचान

सिने जगत में शोक की लहर: दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की आयु में निधन, विलेन के किरदारों से बनाई थी खास पहचान
X

भारतीय फिल्म जगत के लिए सोमवार का दिन एक बेहद दुखद खबर लेकर आया। अपने दमदार अभिनय और विशिष्ट संवाद अदायगी के लिए पहचाने जाने वाले वेटरन एक्टर भरत कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। 80 वर्षीय अभिनेता ने मुंबई स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके निधन का मुख्य कारण मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताया जा रहा है। उनके अंतिम समय में परिवार के सदस्य उनके साथ मौजूद थे और सोमवार शाम को ही परिजनों एवं करीबी मित्रों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।

भरत कपूर का फिल्मी सफर लगभग चार दशकों तक फैला रहा, जिसकी शुरुआत उन्होंने वर्ष 1972 में की थी। इस लंबी अवधि में उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया। उन्हें विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण नकारात्मक भूमिकाओं और मजबूत सहायक किरदारों के लिए याद किया जाता है। उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ 'आखिरी रास्ता' और 'खुदा गवाह' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में स्क्रीन साझा की थी। इसके अलावा 'नूरी', 'बाजार', 'इनकार', 'राम बलराम' और 'बरसात' जैसी यादगार फिल्मों में उनके विलेन वाले किरदारों ने दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी। सिनेमा में उनके योगदान और उनके बहुमुखी अभिनय को हमेशा याद रखा जाएगा।

Tags

Next Story