ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने यो यो हनी सिंह के साथ पंजाबी में "आई एम सो रिच" गाना गाकर दिल जीत लिया

ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने यो यो हनी सिंह के साथ पंजाबी में आई एम सो रिच गाना गाकर दिल जीत लिया
X

ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने अपनी कलात्मक सफर में एक नया मुकाम हासिल किया है—पहली बार उन्होंने पंजाबी में गाना गाया है। "आई एम सो रिच" नाम का यह गाना यो यो हनी सिंह के एल्बम "51 ग्लोरियस डेज़" का हिस्सा है और अब यह गाना दुनियाभर में स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है।


अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली नोरा ने खुद को एक परफॉर्मर से कहीं आगे बढ़कर अपनी जगह बनाई है। इस रिलीज़ के साथ वह एक मल्टी-लैंग्वल आर्टिस्ट के रूप में सामने आई हैं, जो अब स्वर और अंदाज़ के साथ नए प्रयोग कर रही हैं। पंजाबी हिप-हॉप बीट्स और उनकी खास वोकल स्टाइल का संगम इस गाने को बेहद ताज़गीभरा बनाता है। यह सिर्फ एक कैमियो नहीं, बल्कि नोरा की पंजाबी में फुल-वोकल डेब्यू है — जिसमें उन्होंने रैप स्टाइल को भी अपनाया है, जो उनके टैलेंट में और विविधता जोड़ता है।


नोरा की ग्लोबल पहचान पहले से ही हिंदी, अरबी और अंग्रेज़ी के प्रभावों को समेटे हुए है। अब पंजाबी संगीत — जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय जेनरों में से एक है — में कदम रखकर उन्होंने अपनी पहुंच और गहराई को और बढ़ा दिया है। यो यो हनी सिंह जैसे भारतीय पॉप और रैप के अग्रदूत के साथ यह कोलैबोरेशन इस प्रोजेक्ट को और भी खास बना देता है।


"आई एम सो रिच" के साथ, नोरा फतेही ने यह साबित कर दिया है कि वह एक निर्भीक और क्रिएटिव आर्टिस्ट हैं, जो नई भाषाओं और नई आवाज़ों को अपनाने से हिचकिचाती नहीं हैं। यह गाना न केवल उनके कलात्मक दायरे को विस्तृत करता है, बल्कि उनके इरादे को भी साफ करता है — सिनेमा, म्यूज़िक और फैशन की सीमाओं को तोड़ने का।


यह गाना नोरा के करियर के एक रोमांचक मोड़ पर आया है। वह जल्द ही 'कांछना 4' में लीड रोल में दिखाई देंगी, ग्लोबल फैशन शोज़ में लगातार छाई हुई हैं, और हाल ही में जमैका-अमेरिकी स्टार शेंसीया के साथ अपने पॉप सिंगल "जस्ट अ गर्ल" की घोषणा की है। चाहे पर्दे पर हो या संगीत में, नोरा फतेही आज की पीढ़ी की सबसे दमदार ग्लोबल परफॉर्मर्स में से एक हैं।

Next Story