Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

UP : चलती बस पूरी रात महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार, गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंका

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन रेप की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक महिला यात्री के साथ शुक्रवार की रात पूरी रात चलती बस में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

UP : चलती बस पूरी रात महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार, गंभीर हालत में सड़क किनारे फेंका

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  28 Sep 2020 7:38 AM GMT

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन रेप की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक महिला यात्री के साथ शुक्रवार की रात पूरी रात चलती बस में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया।

महिला का आरोप है कि बस के चालक और परिचालक ने उसे नशीला शीतल पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास फेंककर फरार हो गए। महिला को बदहवास हालत में पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जिला मिर्जापुर निवासी महिला की शादी करीब पांच साल पहले मेरठ में सरधना निवासी युवक से हुई है। अस्पताल में होश आने के बाद पीड़िता ने बताया कि वह शुक्रवार रात को भैंसाली बस अड्डे से एक बस में बैठी थी।

आरोप है कि बस के परिचालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई इसके बाद चालक-परिचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के आरोपी महिला को दिल्ली रोड पर मेवला फ्लाईओवर के पास गोशाला के बाहर फेंककर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस से महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एएसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार महिला ने बस के चालक और परिचालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। हम जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व सीडीआर निकलवाई गई है। जल्द पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।

एएसपी के अनुसार अभी तक यह मालूम नहीं हो सका है कि बस सरकारी थी या निजी क्योंकि महिला बेहोश थी इसलिए यह भी अभी कहा नहीं जा सकता है कि दुष्कर्म चलती बस में किया गया।

Next Story