Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

जबरन किस करते युवक का महिला ने काटा होंठ, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, यहां जानिए पूरा मामला

Rape Case: महिला के साथ एक युवक द्वारा जबरन किस करना तब भारी पड़ गया जब महिला ने उसका पूरा होंठ काट दिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों की सहायता से युवक को थाने में ले गई। यह घटना यूपी के मेरठ की है।

जबरन किस करते युवक का महिला ने काटा होंठ, फिर जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, यहां जानिए पूरा मामला

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  6 Feb 2023 6:45 AM GMT

Rape Case: महिला के साथ एक युवक द्वारा जबरन किस करना तब भारी पड़ गया जब महिला ने उसका पूरा होंठ काट दिया। जिसके बाद महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों की सहायता से युवक को थाने में ले गई। यह घटना यूपी के मेरठ की है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया की वह खेत में काम कर रही थी तभी ये शख्स महिला को अकेला पाकर रेप करने की नियत से मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगा। मुझे खेत मे नीचे गिरा लिया। जिसके बाद आरोपी मोहित ने जबरन किस करने की कोशिश की। लेकिन महिला ने समझदारी का परिचय देते हुए खुद को बचाने के लिए आरोपी का होंठ ही काट लिया।

युवक ने लहूलुहान होने के बाद चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए। महिला ने लोगो की सहायता से आरोपी को थाने में ले गई और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

महिला ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा आरोपी को

महिला नेआत्मरक्षा के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया,जिसे सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। महिला ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Next Story