तलाक पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- 'सिर्फ ये शख्स ही मुझे निक से चुरा सकता है', जानिए कौन है वो

तलाक पर प्रियंका चोपड़ा का खुलासा- सिर्फ ये शख्स ही मुझे निक से चुरा सकता है, जानिए कौन है वो
X
Priyanka Chopra Divorce Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ने के बाद अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने पति को ही नहीं बल्कि निक जोनस के साथ उनके भाइयों को भी रोस्ट कर रही हैं।

Priyanka Chopra Divorce Rumours: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर उड़ने के बाद अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने पति को ही नहीं बल्कि निक जोनस के साथ उनके भाइयों को भी रोस्ट कर रही हैं। अपनी वीडियो में उन्होंने न केवल उम्र, करियर, अपनी शादी को लेकर उन्हें रोस्ट किया बल्कि ये भी कहा वह किसी और से शादी नहीं करना चाहेंगी, जब तक कि क्रिस हेम्सवर्थ सिंगल नहीं हो जाते।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जोनस सरनेम हटा दिया जिसके बाद से यूजर्स के बीच यह चर्चा छिड़ गई कि प्रियंका और निक जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। हालांकि अभिनेत्री और उनकी मां प्रियंका चोपड़ा दोनों ने ही इस बात से साफ इनकार किया है। यहां तक कि उनके दोस्तों ने भी बताया कि निक और प्रियंका अपनी शादी में बेहद खुश हैं। इन्हीं खबरों के बीच प्रियंका नेटफ्लिक्स के जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट में नजर आईं। इस दौरान प्रियंका ने कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया जिसमें उनकी शादी भी शामिल है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि जब उन्होंने निक से शादी की थी तो हर किसी को हैरानी हुई थी और कई लोगों को यह भी लगा था कि यह पब्लिसिटी स्टंट हैं। प्रियंका ने कहा कि उन्हें यह नहीं पता था कि निक कितने मशहूर हैं। वह निक को केविन के छोटे भाई के रूप में जानती थीं। हालांकि जब मेट गाला के दौरान दोनों की मुलाकात हुई तो तुरंत ही उन्हें अपने बीच केमेस्ट्री दिखी जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

प्रियंका ने कई बार इंटरव्यू में खुलासा किया है कि निक के अलावा वह किसी और से शादी नहीं करना चाहती थीं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि दुनिया में सिर्फ एक और ऐसा शख्स है जो निक से उन्हें चुरा सकता है। प्रियंका की मानें तो हॉलीवुड के सुपरगॉड थॉर यानि क्रिस हेम्सवर्थ उन्हें निक से चुरा सकते हैं।

वहीं क्रिस हेम्सवर्थ एल्सा से शादी कर चुके हैं और उनकी शादी भी काफी सफल और खूबसूरत मानी जाती है। हालांकि क्रिस हेम्सवर्थ को लेकर जिस तरह लड़कियों के बीच क्रेज देखने को मिलता है उससे प्रियंका की बातें गलत नहीं लगती हैं। फिल्म थॉर में थॉर का किरदार निभाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने अभिनय और गुड लुक्स से हर किसी को दीवाना बनाया है।

Tags

Next Story