Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

बीमारी में करीना कपूर की हो गई ऐसी हालत, बहन करिश्मा ने की सबसे दुआ मांगने की अपील

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की कोरोना की चपेट में आ गई। बता दें कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी। मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान ही नहीं उनके दोनों बेटे जहांगीर और तैमूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।

बीमारी में करीना कपूर की हो गई ऐसी हालत, बहन करिश्मा ने की सबसे दुआ मांगने की अपील

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  17 Dec 2021 11:40 AM GMT

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की कोरोना की चपेट में आ गई। बता दें कि उन्होंने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी। मिली जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान ही नहीं उनके दोनों बेटे जहांगीर और तैमूर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। किस बात की जानकारी मिलने के बाद से ही अभिनेत्री ने खुद को घर के अंदर आइसोलेट कर लिया है।

वहीं अब वे घर में रहकर उपचार करवा रही है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय करीना कपूर और बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उस समय सैफ अली खान काम से बाहर गए हुए थे। अब सभी को अभिनेत्री और बच्चों की चिंता सता रही है। बता दें कि हाल ही में करिश्मा कपूर ने भी अपनी बहन के जल्द ठीक होने की कामना के साथ सबसे उनके लिए दुआ मांगने की बात कही है।

अभिनेत्री ने कहा है कि पॉजिटिव आने के बाद करीना कपूर खुद को काफी अकेला महसूस कर रही है और उनकी हालत पहले से काफी खराब दिखाई दे रही है क्योंकि महामारी की चपेट में आने के बाद कोई भी उनके पास नहीं जा पा रहा है इस वजह से मैं खुद को भी अकेला महसूस कर रही है। बता दें कि करीना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके फैंस भी लगातार उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बताते चलें कि हाल ही में फिल्म निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने कभी खुशी कभी गम फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में अपने घर पर पार्टी ऑर्गेनाइज की थी इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार शिरकत करने पहुंचे थे। ऐसे में करीना कपूर खान भी अपनी फ्रेंड अमृता अरोड़ा और बहन करिश्मा कपूर के साथ पार्टी में हिस्सा लेने पहुंची। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और वह महामारी की चपेट में आ चुकी है बता दें कि अब तक यहां पार्टी से जुड़े कई लोग पॉजिटिव हो चुके हैं और सब की रिपोर्ट भी आ चुकी है।

Next Story