Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Deoria News: देवरिया का अरविंद बना लखपति, 35 रुपये लगाकर जीते 70 लाख, यूं हुआ चमत्कार

Deoria News: किसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक एक पैसे का मोहताज था रातों रात लखपति बन गया।

Deoria News: देवरिया का अरविंद बना लखपति, 35 रुपये लगाकर जीते 70 लाख, यूं हुआ चमत्कार

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  30 Jan 2023 1:23 PM GMT

Deoria News: किसी ने सच ही कहा है कि भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। कुछ इसी तरह का वाक्या एक युवक के साथ हुआ है। कल तक जो एक एक पैसे का मोहताज था रातों रात लखपति बन गया। यह चमत्कार हुआ है यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले अरविंद कुशवाहा के साथ। अरविंद ने मात्र 35 रुपए लगाकर भारत-न्यूजीलैंड के 20-20 मैच में फैंटेसी गेम के जरिये 70 लाख रुपये जीत लिए और अपनी किस्मत बदल दी। लखपति बने अरविंद के परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं है और उसके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

दरअसल, देवरिया के भाटपाररानी के रहने वाले अरविंद कुशवाहा ने भारत-न्यूजीलैंड के मैच पर 35 रुपये लगाए थे, जिसमें अरविंद की 951.5 अंकों के साथ पहली रैंक आई। पहला रैंक मिलने के साथ ही अरविंद ने फैंटेसी गेम के जरिए 70 लाख रुपए जीत लिया। इनाम जीतने के कुछ ही देर बाद टैक्स काटकर अरविंद के खाते में 49 लाख रुपए आ गए। जब अरविंद ने इश बात की जानकारी अपने परिजनों और दोस्तों को दी तो उनकी खुशी की ठिकाना नहीं रहा।

अरविंद पेशे से इलेक्ट्रीशियन हैं, वह दुबई में रहकर काम करता था लेकिन कुछ महीने पहले ही अपने गांव लौट आया था। करीब पांच साल पहले फैंटेसी क्रिकेट खेलना शुरू किया था। करीब 75 बार पैसे लगाने के बावजूद अरविंद को निराशा ही हाथ लगी थी। अरविंद ने 27 जनवरी को इंडिया-न्यूजीलैंड के बीच हो रहे 20-20 मैच में 35 रुपये की शर्त लगाई थी। जिसमें उशने पहला रैंक हासिल किया और 70 लाख का इनाम जीत गया और रातों रात लखपति बन गया।

Next Story