Chanakya Niti: इंसान को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये 4 गलतियां, नहीं तो हो जाएगा कंगाल
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक थे। उसने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को सम्राट बना दिया। ये नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी पहले थीं।

Chanakya Niti: Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक थे। उसने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को सम्राट बना दिया। ये नीतियां आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी पहले थीं। आज भी लोग सफल जीवन पाने के लिए इन नीतियों का पालन करते हैं। नीति शास्त्र में हर क्षेत्र से जुड़ी बातों का जिक्र किया गया है। इसमें संबंध, व्यापार, शिक्षा और धन आदि से जुड़ी बातों का भी उल्लेख किया गया है। इन नीतियों का पालन कर व्यक्ति अपने जीवन को सरल बना सकता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ गलतियां ऐसी होती हैं जिन्हें व्यक्ति को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इससे घर में पैसों की किल्लत होती है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं जो इंसान को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार रसोई में कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। रात के समय ऐसा बिल्कुल न करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे घर में कभी भी लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इससे घर में दरिद्रता आती है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को अनावश्यक धन खर्च नहीं करना चाहिए। बेवजह पैसा खर्च करने वालों पर मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। व्यक्ति को अपनी कमाई में से कुछ पैसे बचा लेने चाहिए। अनावश्यक खर्च से बचना चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। शाम के समय मां लक्ष्मी घर आती हैं। ऐसा करने से लक्ष्मी घर से विदा हो जाती है। इससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। बड़ों, विद्वानों, महिलाओं या किसी गरीब का अपमान करने वालों से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे लोगों से निराश होकर देवी घर छोड़ देती है।