यू-ट्यूब पर छाया सपना चौधरी का ये गाना, 45 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं, उनके डांस के बहुत चाहने वाले हैं। सपना अपने स्टेज शो के लिए जानी जाती हैं और जहां भी वो डांस परफॉर्मेंस देती हैं उसे देखने हजारों की भीड़ जुट जाती है। उनके गानों को इतना पसंद किया जाता है कि उनके डांस वीडियो को लाखों नहीं बल्कि करोड़ों बार देखा जाता है।
सपना चौधरी का कोई ना कोई गाना अक्सर सोशल मीडिया वायरल होता है या यू- ट्यूब पर छाया रहता है। इन दिनों भी सपना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने मशहूर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करती नजर आ रही हैं। गाने में सपना ने नीले और गुलाबी रंग का सूट पहना है जो यू- ट्यूब पर छाया हुआ है। सपना का यह गाना इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि इसे अब तक 45 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
मालूम हो कि पहले केवल हरियाणा और पंजाब तक ही मशहूर सपना आज देशभर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। देश के कई हिस्सों में उनके डांस शो होते हैं जहां हजारों दर्शक जुटते हैं। सपना खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उसके जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सपना के 20 लाख फॉलोअर्स हैं। बता दें कि सपना चौधरी रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आ चुकी हैं जहां उन्हें अधिक पहचान मिली। इस शो में आने के बाद सपना के फैंस की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई।
सपना पहले केवल स्टेज शो करती थीं लेकिन अब वो वीडियो एलबम और फिल्मों में भी नजर आती हैं। पिछले साल सपना की फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' रिलीज हुई थी, जिसमें वो आईपीएस अफसर के रोल में नजर आईं थीं। हालांकि उनकी यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह नहीं बना पाई। इसके बाद सपना का वीडियो एलबम बावली तरेड़ रिलीज हुआ जो दर्शकों को काफी पसंद आया। जल्द ही उनका गाना गुलाबो छोरी भी आने वाला है।