Latest Punjabi Songs 2020: पंजाबी गानों पर धमाल मचाती नजर आईं सपना चौधरी, रिलीज हुआ 'देसी क्वीन' का नया गाना
X
By - Desk Editor |8 Dec 2020 10:04 PM IST
Sapna Chaudhary Song: भोजपुरी और हरियाणवी गानों में धमाल मचाने के बाद सपना चौधरी अब पंजाबी गानों में भी नजर आ रही हैं। हाल ही में उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जिसे अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है।
Sapna Chaudhary Latest Punjabi Songs 2020: हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी का हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है। गाना 'मौजा' में सपना चौधरी बेहद खूबसूरत और हॉट दिखाई दे रही हैं। इस गाने में सपना चौधरी एक स्टार के रोल में है। जहां वो गाउन में डांस करती दिखाई दे रही हैं। अब इस गाने को 50 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। इस गाने में सपना चौधरी के अपोजिट संतोख सिंह दिखाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने को खुद संतोख सिंह ने ही गाया है। भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी गानों में धमाल मचाने वाली सपना चौधरी अपने इस पंजाबी सॉन्ग से फैन्स के दिलों को जीत रही हैं।
Next Story