Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे के नए गाने 'तीन रुपया' ने उड़ाया गर्दा! देखें Video

Ritesh Pandey Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों होली सॉन्ग की धूम देखने को मिल रही है। पवन सिंह (Pawan Singh), खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), रितेश पांडे और निरहुआ (Nirahua) के होली सॉन्ग दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। इस लिस्ट में अब रितेश पांडे (Ritesh Pandey) का नया होली सॉन्ग 'तीन रुपया' (Teen Rupaya) भी छा गया है। रितेश के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। यह गाना खेसारी लाल यादव के भोजपुरी होली सॉन्ग दो रुपया से काफी अलग है।
इस भोजपुरी होली गीत को रितेश पांडे (Ritesh Pandey) ने गाया है। रितेश की आवाज का ये गाना फैन्स को दीवाना बना रहा है। इस गाने को वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड के बैनर तले रिलीज किया गया है। इस गाने के बोल आरएस प्रीतम ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत रतन बाबा ने दिया है।
इस गाने के वीडियो को कोमल सिंह पर फिल्माया गया है। वीडियो में कोमल सिंह ने शानदार डांस किया है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इस गाने को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि इससे पहले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का होली गीत 'दुई रुपया' (Do Rupaiyan) भी वायरल हो चुका है।