Ritesh Pandey Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय आकांक्षा दुबे का सबसे धाकड़ गाना, देखें वीडियो

X
Ritesh Pandey Bhojpuri Song: 'काशी हिले पटना हिले' रितेश पांडे और आकांक्षा दुबे का अब तक का सबसे बवाल गाना है। गाने में अंतरा सिंह प्रियंका ने जबरदस्त रैप किया है।

Ritesh Pandey Bhojpuri Song: रितेश पांडे भोजपुरी सिनेमा के चॉकलेट बॉय के नाम से मशहूर हैं। रितेश पांडे जितने जबरदस्त एक्टर हैं उतने ही जबरदस्त सिंगर भी हैं। युवाओं में, खासकर लड़कियों में उनकी लोकप्रियता किसी भी भोजपुरी स्टार की अपेक्षा सबसे ज्यादा है।

रितेश पांडे और आकांक्षा दुबे का गाना 'काशी हिले पटना हिले' पूरे यूट्यूब को हिला रहा है। गाने में आकांक्षा दुबे का बोल्ड अवतार नजर आ रहा है, वहीं गाने में अपनी कमर लचका के आकांक्षा दर्शकों का दिल लूट रही हैं। गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह प्रियंका ने मिलकर गाया है।


अंतरा सिंह प्रियंका भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर हैं। उनके कई गाने सुपर डुपर हिट हो चुके हैं। इस गाने की सबसे मजेदार बात यह है कि इसमें अंतरा सिंह प्रियंका ने जबरदस्त तरीके से रैप किया है। गाने को लिखा है राज पति और कुंदन प्रीत ने, म्यूजिक नदीम-श्रवण और आशीष वर्मा ने दिया है।

Tags

Next Story