Priyanka singh Narazgi: इंटरनेट पर मशहूर हुआ भोजपुरी गाना 'नाराजगी', प्रियंका सिंह ने किया कमाल

X
Priyanka singh – Narazgi: भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रियंका सिंह का नया सैड सॉन्ग रिलीज हो गया है। प्रियंका सिंह ‘छलकत हमरो जवनियां’ जैसे सुपर हिट गाने भी दे चुकी हैं।

भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रियंका सिह का एक नया सैड सॉन्ग 'नाराजगी' रिलीज हो गया है जिसमें प्रियंका की मीठी आवाज सबको संमोहित कर रही है। प्रियंका बिहार के गोपालगंज की रहने वाली हैं। प्रियंका बचपन से गाना गाने और सीखने के लिए काफी उत्सुक रहती थीं। उनके दादा शिवबली सिंह 1960-70 के दशक के मशहूर आल्हा गायक थे। उनकी मां भी गातीं हैं। उन्हें 'गोपालगंज की छोटी-लता मंगेशकर' भी कहा जाता है।


2008 में सुर-संग्राम और फिर 2009 में सूफी-संगीत का रिएलिटी शो 'मोहे रंग दे' के बाद प्रियंका ने 2011 में अपना पहला भोजपुरी गाना गाया। हालांकि उन्हे शुरूआती दौर में काफी संघर्ष करना पड़ा था लेकिन 2016 में छलकता हमरो जवनिया गाना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इस गाने ने उन्हें प्रसंशकों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया। प्रियंका का फिलहाल जो गाना रिलीज हुआ है वह एक सैड सॉन्ग है जिसे लिखा है संतोष उतपत्ति ने और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है।



Tags

Next Story