Holi Song: प्रियंका सिंह के 'पूरब टोला के होली ' गीत ने मचाया धमाल, महज 12 घंटे में 1 मिलियन व्यूज पार

X
Priyanka Singh Bhojpuri Holi Song: प्रियंका सिंह के नए होली गीत "पूरब टोला के होली" ने केवल 12 घन्टे में 1 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल Youtube चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है। यह गाना गांव-गांव में बड़े चाव से सुना व देखा जा रहा है। इस गाने को घर की महिलाएं बहुत पसंद कर रही हैं। यह होली गीत सुनते ही लोगों ने कहा कि यह पहला ऐसा होली गीत है, जिसे घर की महिलायें भी सुन व देख रही हैं।
गौरतलब है कि लोकप्रिय पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह के मधुर स्वर में गाया हुआ होली गीत के वीडियो में नीलम गिरी फीचर कर रही हैं। होली के रंगों में डूबा इस गीत को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पूरब टोला के होली" का वीडियो इसका वीडियो बहुत ही बेहतरीन बनाया गया है।
Tags
Next Story
