प्रियंका चोपड़ा की किताब 'अनफिनिश्ड' ने खोले कई राज़, एक्ट्रेस को मिली थी गैंगरेप की धमकी

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस आज एक चमकता सितारा हैं, लेकिन इसके पीछे उनके स्ट्रगल की कहानी बहुत हीकम लोग जानते हैं। प्रियंका की हाल ही में पब्लिश हुई किताब 'अनफिनिश्ड' में उनकी सफलता के पीछ के संघर्ष की झलक भी हमें मिलती हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी की कहानी उनके संघर्षों के बारे में लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा जोनस आज भले ही कामयाब सितारा हों, लेकिन उनकी कामयाबी के पीछे बहुत गहरा संघर्ष छुपा हुआ है, जिसका ज़िक्र उन्होनें अपनी हाल ही में पब्लिश हुई किताब 'अनफिनिश्ड' में किया है। बता दें कि साल 2012 में प्रियंका ने अपने पहले गाने "इन माय सिटी" को रिलीज किया था, जिसे उन्होंने हॉलीवुड सिंगर व म्यूज़ीशियन विलीयम के साथ गाया था।
प्रियंका ने अपनी किताब में कुछ रिएक्शन्स का ज़िक्र किया है जो उन्हें उनके गाने पर मिले थे। जिसे पढ़ते ही प्रियंका के अंदर जितनी चाह और उत्साह भरा था, वो सब खत्म हो गया। प्रियंका ने बताया कि उनके गाने को लेकर उन्हें लोगों की ओर से बहुत हेटरेड का सामना करना पड़ा। सभी नकारात्मक रिएक्शन पढ़ने के बाद प्रियंका का दिल टूट गया था।
प्रियंका को कही थी भद्दी बातें
प्रियंका अपनी किताब में लिखती हैं कि- "उन्हें लोगों ने अपने देश वापस लौटने के लिए कहा इसके अलावा बहुत सी भद्दी बातें भी कही थीं. उन्होंने लिखा, ''उदाहरण के लिए बताऊं तो मुझे कहा गया- ये ब्राउन आतंकवादी एक ऑल अमेरिकन गेम को प्रोमोट क्यों कर रही है? कुछ ने कहा मिडिल ईस्ट वापस जाओ और अपना बुर्का पहनो. और सालों बाद यह कहना आज भी मेरे लिए मुश्किल है कि लोगों ने कहा था अपने देश वापस जाओ और वहां अपना गैंग रेप करवाओ.''
प्रियंका ने अपनी किताब में कई ऐसे बड़े खुलासे किए हैं जिन्हें फैन्स पढ़कर दंग हैं। उन्होनें अपनी नीजि ज़िंदगी जैसे- करियर से लेकर प्लास्टिक सर्जरी, डेटिंग लाइफ, शादी, स्कूल के दिन और परिवार के बारे में लिखा है। जिन्हें पढ़कर फैन्स ने उनकी और उनके हौसले की खूब तारीफ की है।