Priti Biswas Song Ankhiya Ladal Jabse: प्रीति विश्वास का सॉन्ग 'अंखिया लड़ल जबसे' हुआ Viral

Priti Biswas song Ankhiya Ladal Jabse: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनके गाने और फ़िल्में खूब पसंद की जाती हैं। खेसारी लाल हर बड़े मौके पर फैंस के लिए भोजपुरी गाना लेकर आते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक रोमांटिक सॉन्ग यूट्यूब पर जमकर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में खेसारी लाल के साथ एक्ट्रेस प्रीति विश्वास की जोड़ी खूब नजर आ रही है।
खेसारी लाल यादव और प्रीति विश्वास के इस भोजपुरी गाने का नाम 'अंखिया लड़ल जबसे' है। गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 63 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को वेभ म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। यह गाना खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा जानी' का है।
वायरल हो रहे इस गाने का म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने तैयार किया है। इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। गाने के व्यूज देखकर ही आप खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा सकते हैं। खेसारी लाल भोजपुरी सिनेमा के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी।