Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: पवन सिंह के नए गाने ने मचाया धमाल, सॉन्ग 'यार 75' हुआ हिट
Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन सिंह के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है।

Pawan Singh Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह (Pawan Singh) का जादू इन दिनों दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पवन सिंह के गानों को खूब पसंद किया जा रहा है। हाल ही में पवन सिंह का नया भोजपुरी गाना 'यार 75' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
'यार 75' गाने में पवन सिंह (Pawan Singh Gane) का नया अंदाज नजर आ रहा है। वहीं इस गाने को आवाज भी पवन सिंह ने ही दी है। यह गाना काफी खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है। गाने के बोल आसुतोश तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आदित्य देव, आजाद सिंह और साजन मिश्रा ने तैयार किया है। इस वीडियो को अब तक 20 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस गाने को काफी मजेदार अंदाज में फिल्माया गया है।
पवन सिंह का यह गाना बेहद तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया गया। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह की अपनी एक ख़ास फैन फॉलोइंग हैं। उनके गानों को दर्शक खूब पसंद करते हैं।