Pawan Singh Sawan Song: सावन के पावन महीने में सुनें पवन सिंह की आवाज में ये टॉप 5 गाने

X
Bhojpuri Sawan Songs: सावन का महीना शुरू होने से पहले ही सावन के भोजपुरी गीतों से माहौल भक्तिमय हो रहा है। भोले भंडारी के भक्त पवन सिंह के सावन गीतों के साथ झूम रहे हैं। यूट्यूब पर पवन सिंह के सावन सॉन्ग खूब वायरल हो रहे हैं।

Pawan Singh Bhojpuri Sawan Songs: सावन का महीना 14 जुलाई 2022 को शुरू हो रहा है। जोकि 12 अगस्त 2022 तक रहेगा। सावन के पूरे महीने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अराधना की जाती है। यही कारण है कि शिव भक्तों को बेसब्री से सावन के महीने का इंतजार रहता है। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के गाने हमेशा ही फैंस के बीच छाए रहते हैं। लेकिन जब बात सावन की हो तो पवन सिंह ने सावन के लिए कई गाने गाए हैं जो सावन आते ही खूब सुने जाते हैं। पवन के भोजपुरी सावन गीत इतने पसंद किए जाते हैं कि इन गानों ने यूट्यूब पर कई मिलियन व्यूज बनाए। यहां हम आपको पवन के कुछ ऐसे ही सावन गीत के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खूब पसंद किया गया।



Next Story