Bhojpuri Song: होली से पहले रिलीज हुआ पवन सिंह का गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा', स्मृति सिन्हा को लगाया रंग
Pawan Singh Bhojpuri Holi Song: होली को अब कुछ ही दिन दूर है, ऐसे में भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को पावर स्टार पवन सिंह के होली स्पेशल गाने का बेसब्री से इंतज़ार था, जो अब खत्म हो गया है। क्योंकि पवन सिंह का एक जबरदस्त होली गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' रिलीज हो गया है। रिलीज होने के साथ ही ये गाना यूट्यूब के टॉप ट्रेंड में आ गया है।
गाना 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' (White white Lehanga song) शुभ लाभ फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। कुछ ही घंटों में गाने ने एक मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं। गाने में पवन का दम तो दिख ही रहा है, लेकिन लंबे समय बाद लोकप्रिय अभिनेत्री स्मृति सिन्हा का जलवा भी गाने में खूब देखने को मिल रहा है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री खूब पसंद की जा रही है। दर्शकों को यह गाना खूब भा रहा है। आपको बता दें कि होली पर पवन सिंह के गाने का इंतजार उनके करोड़ों फैन्स को बेसब्री से होता है।
टीजर को मिले थे एक मिलियन व्यूज
होली गीत 'व्हाइट व्हाइट लहंगा' में पवन सिंह (Pawan Singh) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) की आवाज दी है। इस गाने के गीतकार अजय बचन और संगीतकार छोटू राउत हैं। कोरियोग्राफर सुमित कुमार हैं। रिलीज से कुछ वक्त पहले उनका टीजर रिलीज हुआ था। टीजर को भी एक मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ साल में वे होली को लेकर हिंदी गाने भी लेकर आ चुके हैं, जो चार्ट बस्टर थे। इस साल नए अंदाज में वे एक बार फिर से होली के रंग को अपने स्टाइल में वे लेकर आएं हैं।