Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Pawan Singh Song: पवन सिंह ने सॉन्ग 'फस जाओगी जान' किया जोरदार डांस, देखें वीडियो

दर्शक पवन सिंह के गानों को खूब पसंद करते हैं। पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना 'फस जाओगी जान' का वीडियो इस समय यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

Pawan Singh Song: पवन सिंह ने सॉन्ग फस जाओगी जान किया जोरदार डांस, देखें वीडियो

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  23 Nov 2020 6:24 AM GMT

Pawan Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के गानों को उनके चाहने वाले खूब पसंद करते हैं। पवन सिंह का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है तो वह रिलीज के साथ ही छा जाता है। इन दिनों यूट्यूब पर पवन सिंह के गानों की धूम है। पवन सिंह के गाने इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं। दर्शक पवन सिंह के गानों को खूब पसंद करते हैं। पवन सिंह का एक भोजपुरी गाना 'फस जाओगी जान' का वीडियो इस समय यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

'फस जाओगी जान' गाने को पवन सिंह ने ही अपनी आवाज दी है और उनका साथ दिया है प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने। यू-ट्यूब पर इस भोजपुरी गाने को खूब देखा जा रहा है। वीडियो को 39 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ( Sumit Singh Chandravanshi) ने लिखे हैं। जबकि इसका संगीत छोटे बाबा (Chhote Baba) ने तैयार किया है।

'फस जाओगी जान' गाना पवन सिंह की हिट फिल्म 'क्रेक फाइटर' का है। इस गाने को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। दर्शकों पर पवन सिंह और प्रियंका सिंह की आवाज का जादू जमकर चल रहा है। यूट्यूब पर पवन सिंह के गाने हमेशा टॉप लिस्ट में ही बने रहते हैं। उनके गाने हमेशा यू-ट्यूब पर सर्च में बने रहते हैं। उनके चाहने वालों में उनका क्रेज ऐसा है कि रिलीज के साथ ही गानें सोशल मीडिया पर छा जाते हैं।

Next Story