Chhath Viral Song: पवन सिंह और नीलम गिरी के छठ गीत 'धनिया हमार नया बाड़ी' ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, वायरल हुआ वीडियो
X
By - Desk Editor |5 Nov 2021 11:55 PM IST
Pawan Singh Chhath Geet: पवन सिंह का छठ गीत ‘धनिया हमार नया बाड़ी’ इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अदाकारा नीलम गिरी के साथ नजर आ रहे हैं। गाना पुराने होने के बावजूद पर्व में दोबारा वायरल हो रहा है।
Pawan Singh Chhath Geet viral: भोजपुरी समुदाय के सबसे बड़ा पर्व छठ 10 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे पहले ही भोजपुरी स्टार्स ने छठ गीतों के साथ पूरा समां बांध दिया है। ऐसे में पॉपुलर भोजपुरी सिंगर पवन सिंह अपने गाने 'धनिया हमार नया बाड़ी' (Dhaniya Hamar Naya Baadi Ho) से धमाल मचा रहे हैं। इसमें वह अदाकारा नीलम गिरी के साथ नजर आ रहे हैं।
ये छठ गीत (Chhath geet) यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक साल पुराना ये वीडियो छठ पर्व के आते ही दोबारा वायरल होने लगा है। इस गाने का वीडियो वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। छठ गीत के बोल आजाद सिंह और श्याम देहाती ने लिखे हैं। वहीं, इसका संगीत छोटे बाबा ने तैयार किया है।
Next Story
