Bhojpuri Song: पवन सिंह का रोमांटिक गाना हुआ वायरल, 15 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
X
By - Desk Editor |22 Aug 2021 4:52 PM IST
Bhojpuri Song: इन दिनों भोजपुरी एक्टर पवन सिंह का एक गाना बहुत देखा जा रहा है जिसमें वो मानी भट्टाचार्य संग रोमांस करते दिख रहे हैं। इस गाने में को एब तक 151 मिलियन यानी 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
इन दिनों दर्शकों में रीजनल गानों के लिए क्रेज बढ़ता जा रहा है। लोग बॉलीवुड गानों के अलावा हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी, गुजराती व भोजपुरी गानों को भी खूब सुनते और देखते हैं। ये गाने रिलीज होते ही चर्चा में आ जाते हैं और वायरल हो जाते हैं।
भोजपुरी के सुपरस्टार माने जाने वाले पवन सिंह का एक गाना इन दिनों यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है, गाने को अब तक 15 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गाने में पवन सिंह मानी भट्टाचार्य संग रोमांस करते दिख रहे हैं। मालूम हो इस गाने को गाया पवन सिंह और इंदु सोनाली ने है। जबकि इसके प्रोड्यूसर यशवंत कुमार हैं। इस गाने को अब तक 15 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप भी देखें ये गाना।
Next Story