लोगों को भाया पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का ये रोमांटिक सॉन्ग, शानदार केमिस्ट्री ने जीता दिल
X
By - Desk Editor |25 Aug 2021 12:54 PM IST
Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक सॉन्ग 'ए शोना जुदा नहीं होना' पसंद किया जा रहा है। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया।
पवन सिंह भोजपुरी के सबसे ज्यादा पॉपुलर सिंगर और एक्टर में से एक हैं। उन्होंने अब तक अनेक भोजपुरी सुपरहिट गाने दिए हैं। उनकी जोड़ी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे साथ काफी पसंद की जाती है। दोनों कई हिट गानों में नजर आ चुके हैं। इन दिनों दोनों का एक गाना 'ए शोना जुदा नहीं होना' लोगों को खूब भा रहा है।
यह रोमांटिक गाना 'शेर सिंह' फिल्म का है। गाने में दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के बोल सुमित चंद्रवंशी ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है।
Next Story