Bhojpuri song: नीले रंग की साड़ी में अक्षरा सिंह ने ठुमकों से बनाया दीवाना, वायरल हुआ भोजपुरी गाने का वीडियो
X
By - Desk Editor |
7 April 2022 12:10 PM IST
Bhojpuri Song: पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना तनि फेरे दी बलम जी करवटिया रिलीज होने के सालों बाद भी यूट्यूब पर छाया हुआ है। गाने में अक्षरा सिंह ने पवन सिंह की पत्नी का रोल निभाया है।
Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के धाकड़ एक्टर और सिंगर पवन सिंह-अक्षरा सिंह की ऑन स्क्रीन जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। दोनों के पुराने गाने इंटरनेट पर खूब धूम मचाते हैं। इन दिनों पवन सिंह और अक्षरा सिंह का गाना तनि फेरे दि बलम जी करवटिया यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।
गाने में पवन सिंह अक्षरा के साथ जमकर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। नीले रंग की साड़ी में अक्षरा सिंह का बोल्ड अवतार देख आप मदमस्त हो जाएंगे।दोनों गाने में भरपूर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं गाने को अब तक 10 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने को साल 2017 में पवन सिंह की सुपरहिट फिल्म सत्या से लिया गया है।
Next Story
