Bhojpuri Song: फैंस को दीवाना बना रहा नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना 'तोहार पहिले से लभर बा',Video
X
By - Desk Editor |11 April 2022 12:00 AM IST
New Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम तोहार पहिले से लभर बा है। इस गाने के वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
Neelkamal Singh And Shilpi Raj Latest Bhojpuri Song Tohar Pahile Se Labhar Ba: फिलहाल ही भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह और शिल्पी राज का एक नया रोमांटिक सॉन्ग यूट्यूब पर जारी हुआ है, जिसका नाम तोहार पहिले से लभर बा है। इस गाने के विडियो में नीलकमल सिंह ने हीरोइन के साथ खूब रोमांस और डांस भी किया है। आपको बता दें कि इस गाने को नीलकमल सिंह और शिल्पी राज ने गाया है और गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। दो दिन में इस भोजपुरी गाने के वीडियो को 8 लाख 89 हजार व्यूज मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर ये भोजपुरी सॉन्ग काफी वायरल हो रहा है और लोगों को भी इस गाने का वीडियो काफी पसंद आ रहा है। गाने में हीरोइन ने सुंदर ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी इस गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।
Next Story