Birthday Celebration of Monalisa: पति विक्रांत संग मोनालिसा ने काटा केक और बर्थडे पर दिखाया रोमांटिक अंदाज

Monalisa Birthday Celebration: Monalisa को भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है। मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करते हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर इतनी एक्टिव रहती हैं कि देखते ही देखते फैंस के होश उड़ जाते हैं। लेकिन आज मोनालिसा अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं और उन्होंने इस खास दिन को अपने पति विक्रांत के साथ मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पति के साथ केक काटा
Monalisa ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति विक्रांत के साथ केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह बेड पर बैठी हैं और शॉर्ट कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं। पति विक्रांत के साथ केक काटते हुए दोनों एक दूसरे को किस करते नजर आए. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं और रिएक्शन भी दे रहे हैं।
Vikrant ने लिखा खास नोट
Vikrant ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मोनालिसा का बर्थडे वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा। विक्रांत, 'हैप्पी बर्थडे माई वर्ल्ड मोनालिसा।' लव यू' लिखा है। इसके साथ उन्होंने हार्ट और किस वाला इमोजी बनाया। फैंस मोनालिसा और विक्रांत की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। फैन फेवरेट की लिस्ट में मोनालिसा और विक्रांत भी शामिल हैं।