New Haryanvi Song: बॉयफ्रेंड का मजाक उड़ाना लड़की को पड़ा महंगा, यहां देखें धमाकेदार हरियाणवी गाना 'गुनहगार'

X
Latest Haryanvi Song 2020: हाल ही में एक हरियाणवी गाना यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इस गाने को अब तक 1,646,989 लोगों ने देखा है।

New Haryanvi Song Gunehgar: हरियाणवी गाने की दीवानगी लोगों के बीच खूब देखने को मिल रही है। शादी हो या पार्टी लोग हरियाणवी गाने को खूब पसंद करते हैं। हाल ही में रिलीज हरियाणवी गाना गुनाहगार इन दिनों यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे गर्लफ्रेंड पहले बॉयफ्रेंड का मजाक बनाती है। उसे लगता है कि वो बेहद गरीब है लेकिन बाद में उनका बॉयफ्रेंड अमीर निकलता है। गर्लफ्रेंड के इस बर्ताव से लड़के को काफी दुख पहुंचता है। बता दें कि हरियाणवी गाना गुनाहगार को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक इस गाने के वीडियो को 1,646,989 लोगों ने देखा है। इस गाने को विजय वर्मा और इंदु फोगाट पर फिल्माया गया है। वहीं इसे गाया राजू पंजाबी ने है। गाने को लिखा एंडी दहिया ने हैं और संगीत राजू पंजाबी ने ही दिया है। गाने में रैपिंग की है के डी ने।


Tags

Next Story