Latest Bhojpuri Song: Akshara Singh के नए भोजपुरी गाने Laila ने मचाई धूम, जबरदस्त डांस से फैंस का दिल जीता
X
By - Desk Editor |19 Dec 2021 9:09 AM IST
Akshara Singh ka naya Bhojpuri Gana Laila: भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा अक्षरा सिंह का नया गाना लैला रिलीज हो गया है। गाने में आइटम डांस करती अक्षरा महफिल लूट रही हैं।
Akshara Singh ka naya Bhojpuri Gaana Laila Video Viral: भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा अक्षरा सिंह का नया गाना लैला रिलीज हो गया है। गाने में आइटम डांस करती अक्षरा महफिल लूट रही हैं। गाने में वह लहंगा चोली पहने स्टेज पर डांस कर रही हैं और उनके साथ बंदूक लहराते हुए लोग भी नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह की अदाएं इस वीडियो को देखने वालों को दीवाना बना रही हैं।
अक्षरा सिंह डांस के लिए मशहूर हैं और इस गाने में उनके डांस मूव्स काफी शानदार नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह के नए भोजपुरी गाने लैला के बोल जाहिद अख्तर ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक दिया है विनय विनायक ने। गाने को खुद अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। वीडियो इस समय यूट्यूब पर छाया हुआ है। भोजपुरी गानों की लिस्ट में यह टॉप पर नजर आ रहा है ।
Tags
Next Story