Adhaai Baje, Bhojpuri Video Gana: अपनी अदाओं से काजल राघवानी ने चलाया खेसारी लाल पर जादू, वीडियो हुआ वायरल
X
By - Desk Editor |29 Aug 2021 12:33 AM IST
Adhaai Baje, Bhojpuri New Video Gana 2019: भोजपुरी गाने 'अढाई बजे' में काजल राघवानी मॉडर्न अवतार में खेसारी लाल यादव को रिझाते हुए नजर आ रही हैं।
Khesari Lal Yadav and Kajal Raghwani Bhojpuri gana Adhaai Baje: भोजपुरी फिल्मों के साथ-साथ गानों की भी जबरदस्त धूम है। दर्शकों को भोजपुरी गाने बहुत पसंद आते है। खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। वे एक्टर के साथ-साथ सिंगर भी हैं। इन दिनों खेसारी बिग बॉस 13 में नजर आ रहे हैं। खेसारी की जोड़ी भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ बहुत पसंद की जाती है।
इन दिनों दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे भोजपुरी गाने 'अढाई बजे' पर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इसमें खेसारी भोले भाले से लग रहे हैं, वहीं काजल का मॉडर्न अवतार नजर आ रहा है। इस गाने को खेसारी ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। ये भोजपुरी फिल्म बलमा जी लव यू का है। इस गाने को अब तक 95 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
Next Story