Bhojpuri gana: पत्नी के मायके जाने पर रोने लगे खेसारी लाल यादव,देखें गाना रोवतारे सईया का वीडियो
X
By - Desk Editor |29 Aug 2021 12:44 AM IST
khesari lal Yadav Song: भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने ठेठ देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके गाने को भी खूब पसंद किया जाता है।
khesari lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का एक गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। भोजपुरी गाना रोवतारे सईया में खेसारी लाल के अंदाज देखने लायक है। बता दें कि वीडियो में खेसारी पत्नी के मायके जाने पर जोर जोर से रोने लगते हैं।
इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने गाया है। साथ ही इस गाने को खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह पर फिल्माया गया है। दोनों की केमिस्ट्री वाकई जबरदस्त नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने को यूट्यूब पर 10,862,372 व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना किसी भोजपुरी फिल्म का नहीं बल्कि एलबम रोवतारे सईया से हैं। जिसे म्यूजिक आशिष वर्मा ने दिया है।
Next Story