Khesari Lal Song: खेसारी लाल का गाना 'जवानी के आग हS टेंकर से ना बुती' हुआ हिट, देखें Video

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने इन दिनों फैंस के सिर चढ़कर बोल रहे हैं। खेसारी लाल के चाहने वाले उनके गानों को बेहद पसंद करते हैं। इसी वजह से यूट्यूब पर उनके गाने टॉप लिस्ट में बने रहते हैं। अब खेसारी लाल एक वीडियो सॉन्ग रिलीज हुआ है। 'जवानी के आग हS टेंकर से ना बुती' (Jawani Ke Aag Ha Tanker Se Na Bhooti) इन दिनों यूट्यूब पर जमकर धूम मचा रहा है।
खेसारी लाल के 'जवानी के आग हS टेंकर से ना बुती' गाने में उनके साथ सुभि शर्मा (Subhi Sharma) और काजल यादव (Kajal Yadav) नजर आ रही हैं। गाने में खेसारी लाल की शानदार केमिस्ट्री दिख रही है।खेसारी लाल के इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 146,645 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav Ke Gane) का भोजपुरी गाना 'जवानी के आग हS टेंकर से ना बुती' जमकर पसंद किया जा रहा है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने अपनी आवाज दी है। इसी के साथ प्रियंका सिंह ने उनका साथ दिया है। गाने का वीडियो यूट्यूब पर काफी पॉप्युलर हो रहा है।