Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल और काजल राघवानी का ये रोमांटिक गाना हुआ वायरल!

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों की सबसे हिट जोड़ियों में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती है जमकर धूम मचाती है। इन दोनों की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं। खेसारी लाल और काजल राघवानी ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। अब इस जोड़ी का एक और गाना जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के हिट गानों में से एक रोमांटिक भोजपुरी गाना 'बलमुआ हो तोहरा से प्यार हो गईल' वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
'बलमुआ हो तोहरा से प्यार हो गईल' गाने को कल्पना और खेसारी लाल ने मिलकर गाया है। इस गाने को काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव पर फिल्माया गया है। इस गाने को यू-ट्यूब पर 3.4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं।
गाने का संगीत क़ाफी पसंद किया जा रहा है। गाने में खेसारी लाल का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। यह भोजपुरी डांस वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि खेसारी लाल एक के बाद एक भोजपुरी गाने रिलीज हो रहे हैं और उनके गानों को दर्शकों का काफी प्यार भी मिल रहा है।