Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए रोमांटिक गाने का धमाल, फैंस को दीवाना बना रहा वीडियो
X
By - Desk Editor |18 Jan 2022 12:00 AM IST
Bhojpuri Song: यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव का नया गाना दर्शकों के बीच छाया हुआ है। इस भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
Khesari Lal Yadav And Shilpi Raj New Romantic Song Jawani Zarda Ke Paan: खेसारी लाल यादव के गाने लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं यही कारण है कि इनके गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसका नाम जवानी जर्दा के पान है। इस नए भोजपुरी गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है और गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।
गाने के वीडियो में हीरोइन ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई है। एक दिन पहले रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने के वीडियो को अब तक 16 लाख 34 हजार व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल का ये भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। यहां देखिए खेसारी लाल का नया भोजपुरी गाना।
Tags
Next Story