Janhvi Kapoor Video: Janhvi Kapoor एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं, जानिए कौन है यह लड़का

Janhvi Kapoor Video: Janhvi Kapoor एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुईं, जानिए कौन है यह लड़का
X
खबरें थीं कि Janhvi Kapoor अपने एक्स बॉयफ्रेंड 'शिखर पहाड़िया' को डेट कर रही हैं।

Janhvi Kapoor Videos: Janhvi Kapoor बॉलीवुड में एक उभरती हुई स्टार हैं जिन्होंने बहुत कम समय में अपने लिए एक जगह बनाई है। एक्ट्रेस को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच जाह्नवी कपूर का उनके एक्स बॉयफ्रेंड 'शिखर पहाड़िया' के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने वाले फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं।

इवेंट में साथ नजर आए

Janhvi Kapoor 'शिखर पहाड़िया' के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थीं और अब उन्हें एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जाह्नवी और शिखर दिल्ली में कुणाल रावल के फैशन शो में स्पॉट हुए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस स्ट्रेपलेस ड्रेस में नजर आ रही हैं और उन्होंने इस ड्रेस के ऊपर कोट पहना हुआ है। ब्लैक लुक में शिखर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इतना ही नहीं दोनों के चेहरों पर मुस्कान है।

इस शो में खुलासा किया

Janhvi Kapoor के रिश्ते का खुलासा करण जौहर ने अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' में किया, जिसमें सारा अली खान और जान्हवी शामिल थे। करण जौहर ने शो में कहा था कि जाह्नवी और सारा ने अपनी बिल्डिंग में रहने वाले 'दो भाइयों' को डेट किया है। इसके बाद लोगों ने अनुमान लगाया कि करण, वीर और शिखर पहाड़िया का जिक्र कर रहे हैं। जाह्नवी का वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने शेयर किया है।

जानिए कौन हैं 'शिखर पहाड़िया'

Janhvi Kapoor जिस शख्स को डेट कर रही हैं, अब लोग जानने को उत्सुक हैं कि वह कौन है। बता दें कि 'शिखर पहाड़िया' महाराष्ट्र के पूर्व सीएम सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। वहीं इस वीडियो को देखने वाले फैंस सच्चाई जानने के लिए बेताब हैं। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'मिली' रिलीज हुई है और वह साल 2023 में रिलीज हो रही फिल्म 'बावल' में नजर आएंगी।

Tags

Next Story