Happy Birthday Khesari Lal: लिट्टी-चोखा बेचकर सुपरस्टार बने Khesari Lal, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें खास बातें

Happy Birthday Khesari Lal: लिट्टी-चोखा बेचकर सुपरस्टार बने Khesari Lal, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें खास बातें
X
Happy Birthday Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आज जन्मदिन है, ऐसे में आज के दिन जानें उनसे जुड़ी खास बातें.

Happy Birthday Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का कल जन्मदिन है, खेसारी भोजपुरी सिनेमा में एक ख़ास पहचान रखते हैं. खेसारी लाल ने काफी संघर्षों से गुजकर ये मुकाम हासिल किया है,उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह ना सिर्फ एक ऐक्टर बल्कि एक बेहतर सिंगर और डांसर भी हैं. ऐसे में आज उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कुछ खास बातें.

छपरा के हैं खेसारी

खेसारी लाल यादव' (Khesari Lal Yadav) मूल रूप से बिहार के छपरा से हैं. भोजपुरी सिनेमा में एक्टिंग करने से पहले वो गाने गाते थे. हालांकि उनके कई गाने नहीं पसंद किए गए. लेकिन, 'भौजी केकरा से लड़ब पिया अरब गईले ना' इस गाने ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया.

धागा काटने और लिट्‌टी का काम करते थे

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने बताया था कि वो परिवार का पेट पालने के लिए वो दिल्ली की एक मिल में धागा काटने का काम करते थे. इसके बाद घर खर्च बढ़ गए और उन्होंने दिल्ली के ओखला के संजय कॉलोनी में लिट्‌टी बेचते का काम शुरू किया.

बिग बॉस 13 में आए थे नजर

बिहार के सिवान जिले में जन्मे खेसारी (Khesari Lal Yadav) ने अपनी गायकी से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई. खेसारी (Khesari Lal Yadav) बिग बॉस सीजन-13 में नजर भी आए थे. जहां उन्हें दर्शकों को भरपूर प्यार मिला, हालांकि यहां उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और वो शो से बाहर हो गए.

'साजन चले ससुराल' से करियर की शुरुआत

खेसारी (Khesari Lal Yadav) के करियर की बात करें, तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में काम करने के लिए खेसारी (Khesari Lal Yadav) को केवल 11 हजार रुपये मिले थे, लेकिन आज की तारीख में उनका नाम भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल है.

चंदा देवी से की है शादी

एक्टिंग और सिंगिग करियर से पहले ही खेसारी (Khesari Lal Yadav) शादी कर चुके थे, उनकी पत्नी का नाम चंदा देवी है जिन्हें वो बेहद प्यार करते हैं. इसके बारे में वो कई बार सार्वजनिक मंच पर ये कहते भी दिखाई दिए कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के दो बच्चे हैं.

Tags

Next Story