रिया चक्रवर्ती पर बनेगी फिल्म, सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के सामने आएगी सच्चाई!!
सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब कई फिल्ममेकर्स रिया चक्रवर्ती की बायोपिक बनाने की सोच रहे हैं।

मुंबई :14 जून पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए एक काला दिन था। इस दिन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि अभिनेता की मौत का सच अभी तक सामने नहीं आया है। इस मामले की जांच सीबीआई, एनसीबी और ईडी कर रही हैं। अभिनेता की मृत्यु के बाद कुछ लोगों ने सुशांत की रहस्यमय और दुखद निधन को लेकर फिल्म बनाने की ठानी। और अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत के बाद कुछ फिल्ममेकर्स अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की लाइफ पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं।
हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ फिल्म निर्माता रिया चक्रवर्ती के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने के लिए उत्सुक हैं। इस बायोपिक पर कई फिल्म निर्माता विचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि एक्ट्रेस पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बन सकती है। इस बीच एक पब्लिशिंग हाउस ने भी रिया चक्रवर्ती पर बुक छापने की इच्छा जताई है। वे चाहते हैं कि एक्ट्रेस की कहानी सभी के बीच परोसी जाए।
बताते चलें, रिया चक्रवर्ती इन दिनों मुंबई के भायखला में महिला जेल में बंद हैं। उन्हें ड्रग्स की खरीद करने के जुर्म में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और एक्ट्रेस ने अब बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका पर पिछले हफ्ते सुनवाई होनी थीम लेकिन मुंबई में भारी बारिश के चलते इसमें देरी हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो बॉम्बे हाई कोर्ट 29 सितंबर, मंगलवार को रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर सुनवाई करने के लिए तैयार है।