Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू हुए घर से बेघर! एजाज और निक्की नहीं रोक पाए अपने आंसू

'बिग बॉस 14' धीरे धीरे अपने मुकाम की ओर बढ़ रहा है। बीती रात घर से जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी बेघर हो गए। जान के इस एलिमिनेशन ने उनके दोस्तों को बड़ा झटका दिया है।

Bigg Boss 14: जान कुमार सानू हुए घर से बेघर! एजाज और निक्की नहीं रोक पाए अपने आंसू

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  23 Nov 2020 7:55 AM GMT

Bigg Boss 14: 'बिग बॉस 14' धीरे धीरे अपने मुकाम की ओर बढ़ रहा है। बीती रात घर से जान कुमार सानू (Jaan Kumar Sanu) भी बेघर हो गए। जान के इस एलिमिनेशन ने उनके दोस्तों को बड़ा झटका दिया है। बिग बॉस के घर में एकता कपूर (Ekta Kapoor) घरवालों को बदले की चुनौती लेकर आई हैं। उन्होंने चुनौती दी है कि सदस्यों को आपसी सहमति या बहुमत से तय करना है कि किस सदस्य का सफर घर में कब खत्म होगा। एकता कपूर के टास्क पर घर के सदस्यों की सहमति से कविता कौशिक और जान कुमार सानू 7वें हफ्ते में घर से बाहर हो जाएंगे। वहीं, राहुल वैद्य को लगता है कि पवित्रा पुनिया और अभिनव शुक्ला का सफर 13वें हफ्ते तक पहुंचते पहुंचते थम जाएगा।

सलमान खान बिग बॉस के स्टेज पर एकता कपूर का स्वागत करते हैं। वह कहते हैं कि आपने घर के अंदर तो खलबली मचा दी। इस पर एकता कहती हैं अभी तो पूरा खेल बाकी है। एकता घरवालों से एक बार फिर से रूबरू होती हैं। एकता कपूर के घर में पहुँचने से घर का माहौल ही बदल गया। एकता ने घरवालों से सलमान खान के बारे में भी बात की।

सदस्यों ने किरदार की अदला-बदली पर भी मस्ती की। कविता कहती हैं कि घर में होने वाली गतिविधियों को घर के सदस्यों को एक-दूसरे की ऐक्टिंग करनी है। इस पर अली गोनी कविता कौशिक का और राहुल वैद्य एजाज खान का किरदार निभाते हैं। दोनों की ऐक्टिंग देखकर घरवाले एंजॉय करते हैं। इसके बाद कविता कौशिक एजाज खान का और रूबीना दिलैक पवित्रा पुनिया की किरदार निभाती हैं। दोनों की ऐक्टिंग देखकर एकता कपूर और सलमान खान दोनों की तारीफ करते हैं।

Next Story