Bhojpuri Song: स्वैग से करो पवन सिंह का स्वागत, एक्ट्रेस का रोमांटिक गाना बना रहा आफत

Bhojpuri Song: स्वैग से करो पवन सिंह का स्वागत, एक्ट्रेस का रोमांटिक गाना बना रहा आफत
X
Bhojpuri Song : यह कोई पहला वीडियो नहीं है जिसमें काव्या और पवन सिंह की जोड़ी जमी हुई है, इससे पहले भी पवन सिंह कई म्यूजिक एल्बम में काव्या के साथ काम कर चुके हैं.


Mohabbat Ab Bechata Pawan Singh Song: पवन सिंह अक्सर अपने म्यूजिक वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में पवन सिंह का गाना 'मोहब्बत अब बेचाता' सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. पवन सिंह के इस गाने को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने में पवन सिंह के साथ काव्या सिंह चौधरी नजर आ रही हैं. दोनों की दमदार केमिस्ट्री देख दर्शक अपनी आंखें मलते नजर आ रहे हैं. पवन सिंह ने इस गाने को अपने हर सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। वायरल हो रहे इस गाने पर पवन सिंह के फैन्स ने जमकर प्यार बरसाया है. पवन सिंह और काव्या की केमेस्ट्री दर्शकों के दिलों को छू रही है। ये गाना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. हालांकि यह पहला वीडियो नहीं है जिसमें काव्या और पवन सिंह की जोड़ी जमी हुई है, इससे पहले भी पवन सिंह काव्या के साथ कई म्यूजिक एल्बम में काम कर चुके हैं।

पवन सिंह का ये गाना साल 2021 में अप्रैल के महीने में रिलीज हुआ था. इस गाने को आप सारेगामा हम भोजपुरी पर जाकर सुन सकते हैं. पवन सिंह के इस लाजवाब गाने को म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है. इस गाने के लिरिक्स अर्जुन अकेला ने लिखे हैं। यह गाना जल्द ही 50 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार करने जा रहा है।

इस गाने पर फिलहाल 45 मिलियन व्यूज मिल रहे हैं. इस गाने पर लाइक बटन दबाकर 500000 से ज्यादा दर्शकों ने पवन सिंह के ठेठ अंदाज की तारीफ की है. पवन सिंह इस गाने में किसी हैंडसम हंक से कम नहीं लग रहे हैं. तो वहीं काव्या सिंह भी अपनी बोल्ड अदाओं का जादू बिखेरती नजर आ चुकी हैं. वीडियो में पवन सिंह और काव्या एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं।

Tags

Next Story