Bhojpuri Sexy Song: अंकुश राजा का गाना 'लड़की पटाते कमर देख के' हुआ वायरल
Bhojpuri Sexy Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी आवाज से लगातार लोगों को अपना दीवाना बना रहे अंकुश राजा का नया गाना 'लड़की पटाते कमर देख के' देखते ही देखते खूब वायरल हो रहा है। यह गाना आपन भोजपुरी म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। जिसे महज कुछ ही दिनों में 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। युवाओं की पहली पसंद बन चुके अंकुश राजा का जादू इस गाने में भी भोजपुरी ऑडियंस पर खूब चल रहा है।
गाना 'लड़की पटाते कमर देख के' (Ladki Patate Kamar Dekh Ke Bhojpuri Song) ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। इस गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में अंकुश राजा के साथ भोजपुरी की बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री मधु प्रसाद नजर आ रही हैं। अंकुश राजा ने गाना 'लड़की पटाते कमर देख के' को शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। लिरिक्स मनोज मतलबी का है। म्यूजिक अविनाश झा घुंघुरू का है। फीचरिंग मधु प्रसाद हैं।
अंकुश राजा ने कही ये बात
गाने को लेकर अंकुश राजा ने कहा कि यह गाना पूरी तरह मनोरंजन के मकसद से हमने बनाया है। हमें खुशी है कि हमारे गाने से म्यूजिक लेबल भोजपुरी की शुरुआत हुई और इस नए चैनल से एक दिन से भी कम समय में भोजपुरी के ऑडियंस ने अपना प्यार और आशीर्वाद बनाये रखा। साथ ही हम धन्यवाद देना चाहेंगे अपर्णा शाह को, जिन्होंने भोजपुरी म्यूजिक के क्षेत्र में एक सराहनीय शुरुआत कल पटना में की।
अंकुश आगे कहते हैं, 'मैं एक बार फिर अपने फैंस से कहूंगा कि आप म्यूजिक लेबल आपन भोजपुरी को सब्सक्राइब कर नए अंदाज में एक से एक बेहतरीन गाने का लुत्फ उठाएं। अभी हमारे गाने को जल्द से जल्द मिलियन क्लब में पहुंचा दें।'