Bhojpuri Sexy Song 2022: सुखेसारी लाल यादव का नया होली गाना रिलीज, रंग और मस्ती से कर देगा सराबोर

X
Bhojpuri Sexy Song 2022: भोजपुरी सिनेमा के होली स्पेशल गाने वायरल होने लगे हैं और कई नए भोजपुरी गाने भी सामने आने लगे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल भोजपुरी गाना रिलीज हो गया है।

Bhojpuri Sexy Song 2022: रंगो का त्यौहार होली मार्च के महीने में मनाया जाएगा लेकिन यूट्यूब पर अभी से होली का रंग चढ़ा नजर आ रहा है। भोजपुरी सिनेमा के होली स्पेशल गाने वायरल होने लगे हैं और कई नए भोजपुरी गाने भी सामने आने लगे हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया होली स्पेशल भोजपुरी गाना ''होलिया में आए रंगाने जीजा तोहरा गाल'' भी रिलीज हो गया है जिसका कुछ दिन पहले ही प्रोमो सामने आया था। इस गाने में खेसारी लाल यादव होली के रंग और मस्ती से सराबोर नजर आ रहे हैं।


गाने में जीजा साली के होली खेलने की परंपरा को दिखाया गया है। उत्तर भारत में होली का त्यौहार मस्ती का पर्च माना जाता है और जीजा साली एक दूसरे संग होली खेलते हैं। गाने में खेसारी जीजा बने हैं और अपनी साली को गुलाल लगाते हैं। दोनों का डांस भी जबरदस्त है। इस गाने के बोल अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं जबकि संगीत छोटू रावत का है। शुभम तिवारी ने इस खूबसूरत होली गीत को कंपोज किया है। कुछ ही घंटे में इस गाने को पांच हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

Tags

Next Story