New Bhojpuri Song: लोगों के दिलों पर तीर चला रहा है नवनीत सिंह का ये भोजपुरी गाना, देखें वीडियो
X
By - Desk Editor |30 Aug 2021 3:27 PM IST
New Bhojpuri Song: गायक नवनीत सिंह वैसे तो कई गाने गा चुके हैं लेकिन उनका नया गाना 'प्यार पियवा के पाके बदल जइबू' लोगों के जुबां पर चढ़ गया है। मधुर संगीत और मीठी आवाज के मिलाप ने इस गाने को अनूठा बना दिया है।
New Bhojpuri Song: मीठी आवाज के जादूगर भोजपुरी गायक नवनीत सिंह अपने नए गाने से इन दिनों तहलका मचा रहे हैं। 'प्यार पियवा के पाके बदल जइबू' से उन्होंने लोगों के दिलों पर ऐसा तीर चलाया है कि ये गाना रिलीज होते ही सबके दिलो-दिमाग पर छा गया है। पति-पत्नी के मधुर रिश्तों पर आधारित इस गाने का संगीत बेहद मधुर है।
गायकी के अलग स्टाइल और कव्वाली के फ्यूजन ने 'प्यार पियवा के पाके बदल जइबू' को उस श्रेणी में ला खड़ा किया है जहां से हर रास्ते कामयाबी के आसमान की तरफ जाते हैं। बता दें कि इस दिलकश गाने के बोल दीपक वर्मा ने लिखे हैं और संगीत अंजनी सिंह का है। गाने के वीडियो में नवनीत सिंह प्यार का तराना छेड़ते हुए थिरक रहे हैं और ये दर्शकों को और भी पसंद आ रहा है। कुल मिलाकर कहें तो नवनीत का ये गाना मनोरंजन की पूरी गारंटी है।
Next Story