Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह और निधि झा के रोमांस ने इंटरनेट पर लगाई आग, वायरल हुआ वीडियो
X
By - Desk Editor |26 July 2022 5:08 PM IST
Pawan Singh Nidhi Jha Bhojpuri song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और अदाकारा निधि झा का गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। फैंस की दीवानगी के चलते इसे 75 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Pawan Singh Bhojpuri Song Viral: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह फिल्म जगत (Bhojiwood) में अपनी ताबड़तोड़ फैन फॉलोइंग के लिए पहचाने जाते हैं। उनका कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते दिखाई दे जाता है। एक बार फिर से इन दिनों सोशल मीडिया पर इस फिल्म का गाना 'ढिबरी में रहुए ना तेल' जबरदस्त ट्रेंड रहा है। इस गाने में पवन सिंह एक्ट्रेस निधी झा के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को पवन सिंह और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है। यह गाना उनकी फिल्म क्रैक फाइटर का है। यह फिल्म पवन सिंह के करियर की सबसे महंगी फिल्म है जिसका निर्देशन सुजित कुमार सिंह ने किया है। वहीं इस गाने की बाद करें तो फैंस की दीवानगी के चलते इसे 75 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
Next Story