Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाना आम के अचार का धमाल, सिंगर नुपुर उपाध्याय ने दी आवाज

Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों से दिलों पर राज करने वाली सिंगर नुपुर उपाध्याय के गाने काफी पसंद किए जाते हैं। उनका हालिया रिलीज एक गाना 'आम के अचार' भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  12 July 2022 6:17 PM GMT

Latest Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर नुपुर उपाध्याय अपनी मीठी आवाज से पहले ही लोगों के बीच एक खास पहचान बना चुकी हैं। उनके गाए हुए कई गाने- सुन्दर सजनिया, लागेलु हुनरी मुनरी और तु ता बड़ा पगलेट लोगों के फेवरेट गानों में शुमार है। उनका हालिया रिलीज एक गाना 'आम के अचार' भी इन दिनों खूब पसंद किया जा रहा है। गाने के वीडियो में आकांक्षा अवस्थी अपने ससुराल में नाचती गाती और ठुमके लगाती बेहद खुश नजर आती हैं, जबकि उनकी सास इस हरकत से नाराज दिखती हैं। इस वीडियो में घरेलू महिला के रोल में आकांक्षा अवस्थी का अंदाज दर्शकों को दीवाना कर देने वाला है। बता दें भोजपुरी फिल्म विवाह का ये गाना बेहद ही खूबसूरती से फिल्माया गया है और इसके बोल दिल को छू लेने वाले हैं। गाने को नुपुर उपाध्याय ने गाया है और लिरिक्स अरबिंद तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक छोटे बाबा का है। इस गाने को डायरेक्ट मंजुल ठाकुर ने किया है।



Next Story