Filmchi
Begin typing your search above and press return to search.

Bhojpuri Gana: काजल राघवानी-खेसारी लाल ने स्विमिंग पूल के पास किया खूब रोमांस, देखें हॉट भोजपुरी सॉन्ग

Bhojpuri Gana: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने जो भी फिल्में साथ की हैं इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हाल ही में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी हॉट वीडियो यूट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Desk EditorBy : Desk Editor

  |  20 July 2022 12:55 PM GMT

Bhojpuri Gana: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में खूब हिट हैं। दोनों जब भी किसी भोजपुरी फिल्म या भोजपुरी गाने में साथ आते हैं सोशल मीडिया पर फैन्स का इन्हें भरपूर प्यार मिलता है। अब तक खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने जो भी फिल्में साथ की हैं इन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला है। हाल ही में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी हॉट वीडियो यूट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। काजल और खेसारी की दीवानगी का आलम ये है कि इस गाने को अबतक 61 लाख से ज्‍यादा बार देखा जा चुका है। गाने को खेसारी और खुशबू जैन ने आवाज दी है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी पर फ‍िल्‍माया गया है।


खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के इस भोजपुरी गाने का नाम प्यार के मौसम है। गाने में दोनों की स्टार्स जमकर रोमांस कर रहे हैं। काजल और खेसारी की केमेस्ट्री गाने में खूब पसंद की जा रही है। साथ ही दोनों की डांस भी खूब धामकेदार है। भोजपुरी वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे खेसारी बार-बार काजल को परेशान कर रहे हैं।

भोजपुरी गाने का नाम प्यार के मौसम में काजल शॉर्ट पिंक एंड यलो लहंगे में काफी हॉट दिख रही हैं। वहीं खेसारी ने पिंक कलर की मेच करती हुई शर्ट और पैंट पहना हुआ है। गाने में एक से बढ़कर एक बोल्ड सीन्स भी गाने गए हैं। स्विमिंग के पास खेसारी और काजल का रोमांस भी खूब देखने लायक है। ये पूरा गाना एक पार्क और स्विमिंग पूल के आसपास शूट हुआ है। खेसारी और काजल का ये भोजपुरी सॉन्ग जानेमन एल्बम का है।

कुछ दिन पहले खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक और गाना 'डाल दे केवाड़ी में किल्ली' छाया हुआ था। यह गाना खेसारी लाल की फ‍िल्‍म बलम जी लव यू का था जिसके बोल श्याम देहाती ने लिखे। इस भोजपुरी वीडियो में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की जुगलबंदी वाकई देखने लायक थी। दोनों की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त होने के कारण इनके इस वीडियो को जनता का खूब प्यार मिला था। 3 मिनट 16 सेकंड के इस गाने में खेसारी लाल जींस टीशर्ट के साथ जैकेट पहने नजर आए थे वहीं काजल राघवानी मल्‍टीकलर के लहंगे में दिखाई दे रही थीं।

Next Story